Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ‘प्रधान जी’ न कहने पर युवक पर अंधाधुंध फायरिंग: आरोपियों ने पत्नी और माँ के साथ भी की मारपीट- परिवार को दी जान से मारने की धमकी, फरार

हरियाणा के पानीपत में प्रधान जी न कहने पर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 20 राउंड फायरिंग की। जिसमें से 6 गोलियां युवक को लगी हैं। जबकि एक गोली को उसकी कमीज की जेब में रखे मोबाइल फोन ने छाती में लगने से बचा लिया। गोली मोबाइल फोन पर लगी, जिससे फोन टूट गया। इस दौरान आरोपियों ने युवक की मां को थप्पड़ मारा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बिरमपाल ने बताया कि वह गांव आसन कलां का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी करता है। 9 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर था। घर पर उसकी पत्नी, बेटा संदीप और बहू भी थे। इसी दौरान भतीजा मोनू (छोटे भाई का बेटा) गांव के लड़के संदीप के साथ उनके घर पहुंचा। उस समय उसका बेटा संदीप घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान मोनू व संदीप ने वहां आते ही हथियार लहराए। उन्होंने वहां गोलियां चलाई। इसमें संदीप को गोलियां लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों उसे गली में घसीटते रहे। किसी तरह संदीप उनसे छूटा और घर के अंदर आ गया।

आरोपी भी पीछे-पीछे घर में घुस गए। वहां घुसते ही उन्होंने उस पर चाकू से भी हमला कर दिया। मोनू ने अपनी जेब से काफी गोलियां निकाली और कहा कि आज तेरे पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगेI आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घर के बाहर आरोपियों की मदद के लिए रवि निवासी गांव चुलकाना भी खड़ा था। घायल संदीप के भाई विक्रम के मुताबिक उसके चाचा का लड़का मोनू बदमाश किस्म के लोगों के साथ रहता है। वह हमेशा सभी को कहता है कि वह उसे प्रधान जी कहा करें। इतना ही नहीं, इस तरह से बोलने के लिए वह घर वालों को भी फोर्स करता है। विक्रम ने बताया कि संदीप उसे प्रधान जी नहीं बोलता था। इसी बात की रंजिश रखते हुए 10 दिन पहले भी धमकी दी थी। बीती रात इसी बात को लेकर मोनू साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोलियां चलाई।

Exit mobile version