पंचकूला में सोमवार तड़के 3 बजे होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान पार्किंग में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें नई स्कार्पियो कार में बैठे दिल्ली के 2 युवकों और हिसार कैंट की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों की उम्र 20 से 25 साल की है।
ये तीनों पिंजौर के एक होटल में रखी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक मरने वाले दोनों युवक मामा-भांजा हैं। उनमें से एक पर पहले से केस चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।
दोनों युवकों और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचकूला के अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं वारदात के बाद होटल मैनेजर और स्टाफ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहित भारद्वाज पुत्र अनिल भारद्वाज वासी जिरकपुर की जन्म दिवस की पार्टी सल्तनत होटल पिंजौर में मनाने लड़के व लड़कियां आए थे। जो थाना क्षेत्र पिंजौर की अमरावती चौंकी के एरिया के गांव बुर्ज कोटिया में पडता हैं। इस होटल के बाहर पार्किंग में एक स्कॉर्पियो में 2 लड़के व एक लड़की बैठे थे, जिन पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी । फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें विक्की, विनित वासी दिल्ली व एक लडकी निया वासी हिसार कैंट की मौत हो गई।
सल्तनत होटल के मैनेजर मनील मोंगिया व कर्मचारी मौके से फरार है। डी.सी.पी. मुकेश मल्होत्रा, डी.सी.पी. मनप्रीत सूदन, डी.एस.पी. कालका व चौकी ईचार्ज अमरावती मौके पर मौजूद हैं। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। मृतकों के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक दोनों लड़के सगे मामा-भांजा बताए जा रहे है। मृतक विक्की के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना सैक्टर 20 पंचकूला में मुकदमा दर्ज किया गया था, विक्की वासी दिल्ली अपराधी किस्म का था।

