Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गर्लफ्रेंड से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने फंदा लगाया:ब्रेकअप से परेशान था, नौकरी भी छोड़ी; दोस्त को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा

गुरुग्राम के जैकबपुरा इलाके में मंगलवार रात को एक 25 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक लंबा सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया।

युवक का नाम शिवम भटनागर निवासी जैकबपुरा था। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके दोस्त ने बताया है कि वह पिछले दो महीने से नौकरी पर नहीं जा रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड से उसकी कुछ लड़ाई भी चल रही थी।

शिवम के भाई गौरव भटनागर ने पुलिस को बताया है कि शिवम ने आत्महत्या से पहले करीब पौने सात बजे आकाश को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। इसमें उसने एक युवती के बारे में जिक्र किया। बताया कि वह उस युवती की वजह से ही आत्महत्या कर रहा है।

गौरव ने बताया कि शिवम जैकबपुरा की ही एक युवती के साथ रिलेशन में था। मंगलवार दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक उसके साथ उसकी वॉट्सऐप पर बातचीत भी हुई। इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसी बात से शिवम परेशान था।

वहीं, शिवम के दोस्त आकाश ने बताया कि शिवम की अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन चल रही थी। वह पिछले 2 महीने से नौकरी छोड़कर घर पर बैठा था। उसकी गर्लफ्रेंड ने भी शिवम को समझाने की कोशिश की। इस चक्कर में उसने बातचीत भी बंद कर दी। शायद वह फ्यूचर को लेकर इनसिक्योर महसूस कर रही थी।

आकाश ने बताया कि इससे शिवम परेशान था और डिप्रेशन की दवा ले रहा था। उसे सभी दोस्तों ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अंत में उसने यह कदम उठा लिया। आगे सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और जांच जारी है।

Exit mobile version