Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे नींद की गोली देकर बहू से किया रेप, फिर चुन्नी से गला घोंट की थी हत्या, फरीदाबाद में कलयुगी सास-ससुर गिरफ्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में एक युवती की हत्या और दफनाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की जांच में सामने आया है कि ससुर ने न सिर्फ अपनी बहू से दुष्कर्म किया, बल्कि बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या भी कर दी। इस वारदात में पति और सास की भी मिलीभगत पाई गई है। पुलिस ने आरोपी सास सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति अरुण सिंह अभी फरार है। घटना का खुलासा 20 जून को तब हुआ जब पुलिस ने सूचना के आधार पर रोशन नगर गली नंबर 1 स्थित एक मकान के सामने 10 फुट गहरे गड्ढे से महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया था। मृतका की पहचान 28 वर्षीय तनू के रूप में हुई थी। शव बरामद होते ही पुलिस ने महिला के ससुर भूप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली।

हत्या के बाद पति अरुण सिंह ने 23 अप्रैल को पल्ला थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने तनू को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर मामले को सामान्य दिखाने की कोशिश की। लेकिन मृतका के मायके वालों को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने खुद जांच शुरू कर दी। पड़ोसियों से बातचीत और कुछ सुराग मिलने के बाद मामला पुलिस के पास दोबारा पहुंचा।

क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि हत्या की साजिश 15 अप्रैल को ही रच ली गई थी। ससुर भूप सिंह, सास सोनिया और पति अरुण तीनों ने मिलकर तनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। ताकि साजिश में कोई और न फंसे, इसलिए ससुर ने खुद हत्या करने का फैसला लिया। वहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी सोनिया को यूपी के एटा में एक शादी में भेज दिया, ताकि वह घटनास्थल पर मौजूद न रहे।

एसीपी क्राइम अमन यादव के मुताबिक, 21 अप्रैल की रात ससुर भूप सिंह ने तनू को गन्ने के जूस में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। रात करीब 12 बजे जब वह गहरी नींद में थी, तो वह उसके कमरे में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर नीचे आकर बेटे अरुण से कहा कि तनू को देखने जा रहा है, लेकिन उसने दुष्कर्म की बात नहीं बताई। लगभग तीन घंटे बाद अरुण ने ही अपने पिता को फिर से ऊपर भेजा। इस बार भूप सिंह ने तनू का गला चुन्नी से घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पिता-पुत्र ने मिलकर तन्नू के शव को पहले से तैयार गड्ढे में दफना दिया। यह गड्ढा घर के सामने ही खुदवाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने से पहले सभी बातें योजनाबद्ध तरीके से तय की गई थीं।

Exit mobile version