Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 11 पौधे देकर बेटी विदा की:पिता ने दूल्हे को 1 रुपया शगुन दिया; दहेज प्रथा को समाज के लिए बीमारी बताया

नारनौल में पिता ने बिना दहेज के अपनी बेटी की शादी की। पिता ने एक रुपए का कन्यादान किया। साथ ही बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के लिए 11 पौधे भी दान किए। दोनों परिवारों ने सर्वसम्मति से बिना दहेज के शादी करने का फैसला किया और इसे दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया।

इस शादी के मौके पर महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ भिवानी और झज्जर जिले के कई सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। नारनौल के गांव ढाणी बठोठा के रहने वाले हरपाल यादव ने अपनी बेटी वंदना की शादी झज्जर जिले के लीलाहेड़ी निवासी अवधेश यादव के साथ की। हरपाल यादव की नांगल चौधरी में स्कूल ड्रेस की दुकान है।

दूल्हे अवधेश यादव ने कहा कि दहेज प्रथा बहुत बड़ी बीमारी है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। हमें पर्यावरण को बचाने का भी संकल्प लेना चाहिए। दुल्हन वंदना यादव ने कहा कि जिस तरह उनके परिवार ने दहेज प्रथा को खत्म किया है, वैसे ही सभी को भी इस प्रथा को खत्म करना चाहिए। उन्होंने समाज को बहुत बड़ा संदेश दिया है।

Exit mobile version