Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में BJP ने राज्यसभा के लिए NCW की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाया, कल नामांकन दाखिल करेंगी

हरियाणा में 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा ने हरियाणा के अलावा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उम्मीदवारों का ऐलान किया।

कल (10 दिसंबर) को रेखा शर्मा नामांकन दाखिल करेंगी। कल ही राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी डेट है। रेखा शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहेंगे। सभी विधायकों और मंत्रियों को कल चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा की तरफ से जारी लिस्ट…

रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह हरियाणा के पंचकूला जिले की रहने वाली हैं। रेखा शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीबी हैं। जब मोदी हरियाणा के संगठन मंत्री थे, तब रेखा पंचकूला में भाजपा ऑफिस संभालती थीं।राज्यसभा सीट के लिए कुलदीप बिश्नोई, सुनीता दुग्गल, मोहनलाल बड़ौली, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, ओपी धनखड़, डॉ. बनवारी लाल समेत एक दर्जन नेता भाग दौड़ कर रहे थे।

Exit mobile version