Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे कपड़े धोते समय पानी के ड्रम में गिरा मोबाइल, निकालने के चक्कर में डूबी महिला, हुई मौत

थाना किला क्षेत्र के राजाखेड़ी गांव में कपड़े धोते समय संगीता उम्र 25 साल का मोबाइल फोन पानी से भरे ड्रम में गिर गया। जिसे निकालने के चक्कर में वह ड्रम में गिर गई। संगीता का सिर पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

संगीता को सोमवार को रक्षा बंधन पर अपने मायके बिहार जाना था। राजाखेड़ी के सत्यवान ने बताया कि उसके छोटे भाई राकेश का विवाह करीब चार साल पहले बिहार के भागलपुर जिले की संगीता के साथ हुआ था। उनकी ढाई साल की बेटी है। शनिवार को घर पर कपड़े धोते समय संगीता का मोबाइल फोन पानी के 200 लीटर वाले ड्रम में गिर गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसने ड्रम से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया तो उसका हाथ नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने कुर्सी लगाकर ड्रम से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया। लेकिन, कुर्सी से पैर फिसलने के कारण वह ड्रम में गिर गई। उसका मुंह  ड्रम में नीचे की ओर और पांव हवा में हो गए। 

कुछ देर बाद संगीता के ससुर सुबे सिंह घर पर पहुंचे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार को पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया। संगीता का मायका बिहार के भागलपुर जिले में हैं। सोमवार को संगीता को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बिहार जाना था। शनिवार को पति ने उससे घर के काम खत्म करने को कहा था। रविवार को खरीददारी भी करने का प्लान बनाया था।

Exit mobile version