हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे के गांव श्यामनगर में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने ही बेटे और पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद युवक ने खुद का गला काट कर आत्महत्या का प्रयास भी किया। वारदात का कारण घरेलू कलह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोसली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कोसली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में तीनों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोसली कस्बे के श्यामनगर गांव निवासी दिनेश (38) डिप्रेशन में था। उसने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी सरोज का गला काटा। उसके बाद अपने 16 वर्षीय बेटे लक्ष्य का गला रेता और फिर अपना भी गला काटकर खुद सुसाइड करने की कोशिश की।
