Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कलयुगी बहू नेमामूली विवाद में सास को उतारा मौत के घाट, रचा लूट का ड्रामा…खुद को भी किया था घायल

रेवाड़ी जिले के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय माया देवी रात को पुत्रवधू चंचल के साथ घर पर थीं। बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और मां माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। विपिन ने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था। चंचल के शरीर पर चाकू के मामूली निशान पाए गए। विपिन के मामा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर एचएसओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। 

इसी दौरान विपिन भी कंपनी से घर आ गया। पुलिस को चंचल की कहानी गले से नहीं उतर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई की तो उसने सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ बात-बात पर झगड़ा करती थी। रात को खाना खाते समय भी उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने गुस्से में सास पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर चाकू मार लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

Exit mobile version