झज्जर जिला के सुंदरहटी गांव का रहने वाला मनीष कुमार (29 वर्ष) करनाल के बैंक ऑफ बडौदा में काम करता है। 9 अगस्त को उसकी मंगेतर प्रियंका (20) का पेपर था। प्रियंका सुबह 10 बजे बस से करनाल आई थी। शाम को पेपर देने के बाद वह मनीष के साथ बाइक पर गांव धिगाना लौट रही थी।
जब वह कंबोपुरा के पास पहुंचे तो तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मनीष ने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक की बॉडी प्रियंका को छू गई। इससे वह सड़क पर गिर गई। मनीष भी मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया। हादसे में प्रियंका को गंभीर चोट लगी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया और ट्रक ड्राइवर सुहैल अहमद मीर को पकड़ लिया। वहीं प्रियंका को तुरंत कल्पना चावला अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रियंका के पिता संतराज सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। प्रियंका मेरी इकलौती बेटी थी। 2 बेटे भी हैं, जो प्रियंका से छोटे हैं। प्रियंका जींद में GNM का कोर्स कर रही थी।
उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी। शादी को लेकर पूरा परिवार खुश था, लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। कभी सोचा नहीं था कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटेगा

