Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बेटे को गोली मारकर पिता ने सुसाइड किया:पूछा- मां कहा है?, बेटा बोला- रक्षाबंधन पर मायके गई; यह सुनते ही रिवॉल्वर निकाली

फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी में एक पिता ने अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। इसके बाद खुद के माथे में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  गंभीर रूप से घायल बेटे को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, गांव काजलहेड़ी निवासी राजाराम (80) अपने बेटे जयसिंह के साथ गांव में रहता था। वहीं, उसकी पत्नी छोटे बेटे अनूप के साथ ढाणी में रहती थी।  राजाराम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर को राजाराम ढाणी में गया था। उसी दौरान उसकी छोटे बेटे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।  इससे तैश में आकर राजाराम ने बेटे को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसके बाद खुद के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार, राजाराम फतेहाबाद शहर में कार डीलर था। वह पुरानी गाड़ियों की खरीद-बेच का काम करता था। वह तीन बेटियों और तीन बेटे का पिता था। उसके बड़े बेटे सुभाष का निधन हो चुका है, जबकि जयसिंह के साथ वह रहता था।

Exit mobile version