Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में स्कूल में बच्चे के हाथ से काटा कलावा, माथे से हटाया तिलक… गुस्से में लाल हुआ परिवार; थाने पहुंचा मामला

हरियाणा के सोनीपत के गांव बागडू में स्थित होली क्रॉस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के हाथ से कलावा काटने और तिलक मिटाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने सदर थाने में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र के हाथ से कलावा काटकर और माथे से तिलक मिटाकर कहा कि इसके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया जाए. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

दरअसल ये मामला सोनीपत के गांव बागडू का है, जहां स्थित होली क्रॉस स्कूल में छठी क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगा कर स्कूल गया था. इसके बाद स्कूल पहुंचने पर उसके हाथ से कलावा काट दिया गया और माथे से तिलक मिटा दिया गया. स्कूल से वापस आकर छात्र ने इस बारे में अपने घर वालों को बताया

इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी, जब मामले में कोई ठोस कारवाई नहीं हुई तो हिंदू संगठनों ने सदर थाने में पहुंचकर रोष जताया और कहा कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाए. परिजनों का ये भी आरोप है कि बच्चे के हाथ से कलावा काटा गया और माथे से तिलक तो मिटाने के लिए कहा ही गया. इसके साथ ही उनके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार करने की बात भी कही.

वहीं मामले में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूल के मामले में शिकायत मिली है, जहां एक छठी क्लास का छात्र स्कूल में हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर स्कूल गया था, जहां उसके हाथ से कलावा काट दिया गया और माथे से तिलक हटाया गया, जिसकी शिकायत परिजनों ने की है. पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

छात्र की मां ने आगे बताया कि बेटे के साथ हुई इस प्रताड़ना की उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की। जब इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, स्कूल की हिंदी टीचर ने फोन पर कहा कि यह कान्वेंट स्कूल है और यहां पर कलावा, तिलक, मंगलसूत्र आदि अलाउड नहीं हैं।

Exit mobile version