Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फतेहाबाद में 2 पुलिसकर्मियों पर लगे सास-बहू से छेड़छाड़ करने के आरोप…खाना खाकर टहल रही थीं दोनों

फतेहाबाद में दो पुलिसकर्मी पर टहलने निकली सास-बहू से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि दोनों बाइक पर सवार थे और घर तक महिलाओं का पीछा भी किया। इससे डरी महिलाओं ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों ऑन ड्यूटी थे और शराब पिए हुए थे।

पूछताछ करने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। लोगों ने इस दौरान उनकी वीडियो भी बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर महिलाओं के परिवार वालों ने दोनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन ने बताया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वे होमगार्ड है और नाइट ड्यूटी पर थे। इस मामले की जांच डीएसपी लेवल के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए है। वही उनका मेडिकल चेकअप करवाया गया है। 

इस मामले में जब सुबह फतेहाबाद के SP सिद्धांत जैन से बात की गई तो उनका कहना था कि रात में बस अड्डा पुलिस चौकी की राइड ड्यूटी पर तैनात SPO विजय सिंह और होमगार्ड नीरज गश्त कर रहे थे। आरोप के बाद दोनों कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच (अल्कोहल टेस्ट) के लिए भेजा गया। जांच में उनके शरीर में किसी भी प्रकार के नशे की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद DSP को जांच सौंपी गई थी। हालांकि, पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद SP का कोई बयान नहीं आया है।

Exit mobile version