Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद में पिता ने 12 साल के बेटे और 11 साल की बेटी को दिया जहर, फिर खुद भी पीया, तीनों की मौत

पल्ला थानाक्षेत्र के रोशन नगर में घरेलू कलह के चलते पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर अपने दो बच्चों को पिलाकर खुद भी पी लिया। तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान निजाम (34), बेटा दिलशाद (12) और बेटी सायमा (11) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पिता के साथ ही यहां किराए पर रहते थे। जबकि मां खुशी (32) विवाद के चलते अलग रहती थी।

हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा। पल्ला पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं अभी परिवार और रिश्तेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। नवीन नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक निजाम मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। वह यहां रोशन नगर में किराये पर परिवार के साथ रहता था। मृतक पेशे से ऑटो ड्राइवर था। उसने ऑटो किराये पर लेकर चलाता था। घरेलू विवाद के चलते पत्नी खुशी इससे करीब दो तीन महीने से अलग रह रही थी। इसके चलते वह काफी तनाव में रहता था। दोनों बच्चे बेटा दिलशाद और बेटी सायमा निजाम के साथ ही रहते थे। फिलहाल जहर पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक के जीजा मोहम्मद अरफोज ने बताया कि निजाम ऑटो चलाता था। वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी खुशी से झगड़ा होता था। करीब तीन महीने पहले पत्नी खुशी निजाम की हरकतों से परेशान होकर कमरा छोड़कर लक्कड़पुर में अपनी बहन के पास रहने लगी थी।

जहर पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह घर से बाहर भागे और पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों बच्चों और निजाम को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। निजाम के परिजन उसे बार बार फोन मिला रहे थे, लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। संदेह होने पर परिजनों ने रिश्तेदार अफरोज को उनके कमरे पर भेजकर देखने को कहा। रिश्तेदार जब रोशन रविवार को रोशन नगर पहुंचे तो पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद जब तक पत्नी मौके पर पहुंचती पति और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version