फरीदाबाद के अस्पताल में आईसीयू का अभाव और एंबुलेंस स्टाफ की चल रही हड़ताल सामान्य जनजीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। गुरुवार को बीके अस्पताल में इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला को आईसीयू की कमी के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण महिला को ऑटो से ले जाया गया. रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

डबुआ कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी गर्भवती पत्नी चांदनी की तबीयत खराब हुई तो वह उसे ऑटो से बीके अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने चांदनी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। दोपहर में जब चांदनी की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स की कमी बताकर उसे दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। अचानक दिल्ली रेफर किए जाने की बात सुनकर राजकुमार एंबुलेंस के लिए प्रयास करते रहे। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से वह निराश हो गया तो पत्नी चांदनी को ऑटो में बैठाकर ले जाने लगा. वह कुछ दूर आगे बढ़े, इससे पहले ही चांदनी की तबीयत बिगड़ने लगी। चांदनी की तबीयत खराब होने पर वह उसे वापस जिला अस्पताल लाने लगा। इसी बीच अस्पताल ले जाने से पहले चांदनी ने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!