Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे; 9 युवकों पर आरोप

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के गांव फरीदपुर में खाली जगह पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे व थप्पड़ चले। घटना के बाद एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के लिए समय मांगा है।

बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

गांव फरीदपुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बच्चे टार्जन, रिंकू और कैलाश दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनके बच्चों के साथ मारपीट की गई।

9 युवकों के खिलाफ दी शिकायत

ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में धर्मेंद्र, साहिल, सुरेंद्र, विपिन, शनि, मुथुन, हंसराज, शिवकुमार और अंकिम समेत नौ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पार्किंग विवाद में भिड़े दोनों पक्ष

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टार्जन पक्ष और साहिल पक्ष के बीच खाली जगह पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों ने आपसी सुलह के लिए समय मांगा है। यदि समझौता नहीं होता है तो मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Exit mobile version