बक्सर: बिहार के बक्सर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सामाजिक बेड़ियों को तोड़ते हुए दो युवतियों ने शादी कर ली है. मामला जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत बगेन थाना क्षेत्र का है.
दो बच्चों की मां ने लड़की से की शादी: 18 साल की पूजा (बदला हुआ नाम) ने 32 साल की दो बच्चों की मां निशा (बदला हुआ नाम) के साख शागी कर ली. यह विवाह शहर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसके गवाह वहां मौजूद पुजारी और सैकड़ों स्थानीय लोग बने.
विंध्याचल के बाद बक्सर में रचाई शादी: बताया जा रहा है कि दोनों ने इससे पहले 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 6 अप्रैल, सोमवार को रामरेखा घाट के पुराने विवाह मंडप में एक बार फिर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया.
18 साल की लड़की बनी पति: इस अनोखी शादी की खबर फैलते ही कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इस रिश्ते की खास बात यह है कि 18 साल की पूजा ने खुद को पति की भूमिका में स्वीकार किया है, जबकि निशा उनकी पत्नी बनी है.
इंस्टाग्राम वाला प्यार: दोनों के बीच यह रिश्ता सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गया. ईटीवी भारत से बातचीत में पूजा ने बताया कि हम दोनों विंध्याचल घूमने गए थे और वहीं पर शादी कर ली.
“हमारे परिवार वाले लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मेरा माता-पिता और निशा के पति धमकी दे रहे हैं. निशा दो बच्चों की मां है. हमलोगों को सहारा चाहिए. परिवार वाले कह रहे हैं कि न गांव आना है न घर आना है.तुम दोनों ने शादी की है, जहां मन है वहां चले जाओ. हमलोग अब घर नहीं जाएंगे, कहीं भी रह लेंगे.
inka
