मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में सोमवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर 3 बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर को 6 से 7 गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के वक्त मृतक के दो साथी कमरा बुक कराने के लिए होटल के अंदर गए थे, जबकि वह कार में बैठा हुआ था। आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मूलरूप से बहादुरगढ़ के डाबोदा खुर्द निवासी 34 वर्षीय इन्द्रजीत दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और बरकरवारा में अपने परिवार के साथ रहता था। वह महीने में एक-दो बार गांव आ जाता था। 10 अक्टूबर की रात भी वह दिल्ली से किसी डील के सिलसिले में गांव आया था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सोमवार की रात वह अपने साथी अमित व रवि के साथ अपनी जीप में सवार होकर रोहतक-सांपला रोड पर रोहद में एक होटल में गया था।

उसके दोनो दोस्त होटल के अंदर कमरा बुक करने के लिए गए थे, जबकि इन्द्रजीत बाहर पार्किंग में गाड़ी के अंदर ही बैठा हुआ था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। इससे पहले इन्द्रजीत कुछ समझ पाता बदमाशों ने गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे इन्द्रजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें इन्द्रजीत को 6-7 गोलियां लगने से वह बुरी तरह से जख्मी होगया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर गोलियों की आवाज सुनकर रवि व अमित बाहर आए तो इन्द्रजीत गाड़ी में लहुलुहान पड़ा था।

वे इन्द्रजीत को तुरंत अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए। आसौदा थाना पुलिस ने इन्द्रजीत के भाई प्रदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन्द्रजीत के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!