Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंबाला में महंत की बातों में फंसी महिला,बेटी को कनाडा भेजने की चाहत में 8.90 लाख गंवाए

अंबाला में महंत ने बेटी को कनाडा भेजने की बात कह महिला से 8.90 लाख रुपए ठग लिए। महिला महंत पर अंध विश्वास करती रही और आरोपी महिला को अपनी बातों में फंसा रकम हड़पता रहा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने के बाद महिला ने पंजोखरा थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने आरोपी महंत व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला कैंट की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि 20 मार्च 2021 को वह गांव मछौंडा में अपने जानकार दलजीत सिंह के बेटे के जन्मदिन पर गई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव खतौली निवासी महंत जसपाल नाथ से हुई।महिला ने बताया कि महंत की बातें सुनकर उसे काफी अच्छा लगा। वह महंत के डेरे गांव खतौली जाने लगी। उसने महंत जसपाल नाथ को अपना गुरु मान लिया। कुछ समय बाद महंत ने उसे कहा कि आपकी बिटिया विदेश जाकर हमेशा खुश रहेगी।महिला ने बताया कि आरोपी महंत ने किसी हरजिंद्र सिंह नाम के युवक से बात कराई। हरजिंद्र ने बताया कि उसकी बहन और जीजा कनाडा में रहते हैं और उनका होटल व ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। आरोपी ने कहा कि वह आपकी बिटिया को होटल में मैनेजर की पोस्ट पर लगवा दूंगा। यह बात सुनकर वह खुश हो गई।

बलजीत कौर ने बताया कि हरजिंद्र के कहे अनुसार, 90 हजार एक खाते में और 1.50 लाख रुपए गूगल-पे से ट्रांसफर किए। आरोपी ने वीजा के लिए 6.50 लाख रुपए मांगे। उसने अपने जानकार दलजीत सिंह से 6.50 लाख रुपए उधार लिए और महंत को दे दिए, लेकिन आरोपियों ने अभी तक भी उसकी बेटी को कनाडा नहीं भेजा।

बताया कि वह हरजिंद्र सिंह से कभी नहीं मिली और न उसने देखा। जैसा गुरु जी करते थे वैसे ही भरोसा कर लेती थी। पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी महंत और हरजिंद्र के खिलाफ धारा 420 व 120B के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version