प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि दिनांक 31.03.2025 को शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 73/2025 अंकित कर जांच शुरु की गई। पाडित के साथ 71189 रुपये का साइबर फ्रॉड होना पाया गया। पीडित द्वारा साइबर ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज करायी गई। रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले की गहनता से जांच की। मामले की जांच स.उप.नि. राकेश द्वारा अमल मे लाई गई। शिकायत मिलने पर जिस खाता मे पैसे ट्रांसफर हुये उस खाता को फ्रीज करवाया गया। फ्रीज करवाई गई धनराशि को वापस पीड़ित के खाते में भिजवाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए 71189/-रुपये लौटाये है। जांच के बाद पीडित को रुपये वापिस किये गये है। थाना सब्जी मंडी मे दूसरे मामले मे पीडित के साथ 10200/- रुपये की ठगी हुई। जिसमे पुलिस टीम ने भरसक प्रयास करते हुये अदालत के आदेश पर पीडित को 10200/- रुपये वापिस लौटाये गये है।
थाना साइबर क्राइम मे एक मामले मे पीडित के साथ 1,21,386/- रुपये की ठगी की शिकायत प्राप्त हुई। मुख्य सिपाही प्रदीप द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अदालत के आदेश पर पीडित को ठगी गई रकम 1,21,386/- रुपये लौटाये है।
किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर1930 पर कॉल कर तुंरत शिकायत दर्ज करवाये। साइबर ठगी की शिकायत तुरंत दर्ज होने पर पैसे वापस आने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!