Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

माता वैष्णों देवी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर

Karnal News: रोडवेज ने करनाल से कटरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। अब यह बस सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। पहले बस का समय सुबह 7.20 बजे था। बताया जा रहा है कि यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने समय बदला है, ताकि दूसरे जिलों से भी आकर यात्री आसानी से बस पकड़ सकें। यह बस करनाल से सुबह चलकर रात्रि नौ बजे कटरा पहुंचेगी।

करनाल डिपो से तीन बसें कटरा के लिए रिजर्व हैं, लेकिन रोजाना एक बस ही रवाना होती है। यह बस रात में कटरा पहुंचने के बाद अगले दिन कटरा से सुबह साढ़े छह बजे करनाल होते हुए दिल्ली तक के लिए चलती है। इसका करनाल में पहुंचने का समय शाम सात बजे के करीब है। वहीं रात 10 बजे दिल्ली पहुंचती है।

दिल्ली में रात रुकने के बाद अगले दिन दिल्ली से चंडीगढ़ तक यही बस चलती है। करनाल डिपो से चलने वाली इस बस में रोजाना पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से भी यात्री वैष्णो देवी के लिए जाते हैं। अब बस रवानगी का समय बढ़ने से दूसरे जिलोें से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

Exit mobile version