Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना में धरने पर बैठीं आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए, लिये गए अहम निर्णय।

मंगलवार को गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए परिवार पहचान पत्र के कार्य में तेजी लाने के लिए महिला एवं विकास परियोजना अधिकारी प्रवीण मलिक को निर्देश दिया कि कार्यकर्ताओं को पूर्व में भी ट्रेनिंग करवाई गई है आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो हम उपलब्ध करवाएंगे

और कहा कि यदि इन्हें ट्रेनिंग के लिए जगह की आवश्यकता हो तो हमारे ई दिशा केंद्र में करवा सकती है. इन्हें एक बार और ट्रेनिंग दी जाए ताकि फील्ड में कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. और यदि कोइ ओर भी परेशानी है तो उसे भी दूर करने के निर्देश संबंधित बीडीपीओ को दिए गए हैं.

जो आंगनवाड़ी केंद्र प्राइवेट मकान में चल रहे हैं, उनका किराया गांव के लिए ₹1000 व शहर के 4 हजार पर निर्धारित किया गया है. जो मकान या बिल्डिंग की शर्त पूरी करने के उपरांत दिया जाएगा. इस मीटिंग में सुपरवाइजर प्रीति सुशीला इंद्रावती पिंकी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शर्मिला माया सुमन रेनू आदि शामिल रही

Exit mobile version