Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक-पानीपत समेत 3 जिलों में असर, सोनीपत का कुंडल गांव सेंटर; घबराए लोग घरों से बाहर निकले

हरियाणा में बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकेंड पर भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा।

रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

इससे पहले 12 नवंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था

घरों में भूकंप से बचने के लिए भूकंप रोधी पदार्थ से मकान बनाने चाहिए। 2-3 मंजिल से ज्यादा ऊंचा मकान भी नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा मकान बनाने से पहले मिट्टी की जांच के अलावा अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Exit mobile version