Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

IMD का अलर्ट; 6 और 7 जुलाई को इन 4 जिलों में होगी भारी वर्षा– 100MM से ज्यादा बरसेगें मेघ

हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। 6 जुलाई को सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में 100 एमएम के बीच बरसात हो सकती है। हालांकि 4 व 5 जुलाई को भी कई स्थानों पर कुछ समय के लिए हल्की बारिश संभव है। 5 जुलाई की शाम से प्रदेश में अच्छी बरसात के लिए बादलों की गतिविधि शुरू हो जाएगी। रात को भी अच्छी खासी बरसात की संभावना बनी रहेगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 7 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। 4 व 5 जुलाई के बीच उतरी व दक्षिण क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 6 व 7 जुलाई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता की मात्रा ज्यादा बनी रहेगी।

दूसरी तरफ मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन में 6 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में और 7 जुलाई को पंचकूला में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि मौसम विभाग 6 व 7 जुलाई को पूरे हरियाणा में बरसात की उम्मीद लगाए हुए है। इससे पहले 5 जुलाई की रात को भी कई जिलों में अच्छी बरसात हो सकती है।

हरियाणा में 3 दिन से बरसात को लेकर गतिविधि थमी हुई है। नारनौल और अंबाला में 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई है, लेकिन अधिकतर जिलों में बरसात नहीं हुई। अंबाला में 13 और नारनौल में 22 एमएम बरसात रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा भिवानी, फरीदाबाद व हिसार में कुछ देर के लिए बुंदाबादी हुई। प्रदेश मे फरीदाबाद को छोड़ दें तो सभी जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से नीचे बना हुआ है। फरीदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज हुआ है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। सभी जिलों में तापमान नॉर्मल है।

Exit mobile version