Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कानून-व्यवस्था को लेकर IG हामिद अख्तर सख्त! पुलिस अधिकारियों को दिए सतर्कता और बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

पुलिस महानिरिक्षक रोहतक रेंज रोहतक हामिद अख्तर द्वारा आज रोहतक जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने  को लेकर मीटिंग का आयोजन किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहतक गौरव राजपुरोहित, राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईजी रोहतक का एसपी कार्यालय मे पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित द्वारा उन्हें पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

               पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर गोष्ठी, सतर्कता और बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों का हर समय सतर्क रहना तथा क्षेत्र की परिस्थितियों पर निरंतर निगरानी रखना आवश्यक है। किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को देखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाने, पुलिस टीमों के बीच प्रभावी तालमेल बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

              उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो। जिला रोहतक मे सभी प्रभारी थाना को थाना मे प्राप्त होने वाली शिकायतो पर तुरन्त कार्यवाही की जाये। नाबालिग गुमशुदा बच्चो बारे तुरन्त अभियोग अंकित करके बच्चो को बिना किसी विल्मब के बरामद किया जाये। थाना के सभी एरिया मे उच्च गुणवता के कैमरो का प्रबन्ध करवा कर रखरखाव बारे भी ध्यान दिया जाये। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

                 जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रोहतक पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस बल की कार्यकुशलता को निरंतर बेहतर बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के व्यावहारिक अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि रोहतक पुलिस आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। पुलिस जवानों को आधुनिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग, बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

          इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक वैशाख बागी, उप पुलिस अधीक्षक सापंला ऋषिकान्त, उप पुलिस अधीक्षक शहर राजेश कुमार लोहान, उप पुलिस अधिक्षक महम तनुज शर्मा  सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version