Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इफको झज्जर द्वारा नैनो यूरिया तरल जागरूकता अभियान के अंतर्गत इफको किसान दिवस का किया आयोजन!!

आज गांव खातीवास में इफको झज्जर द्वारा नैनो यूरिया तरल जागरूकता अभियान के अंतर्गत इफको किसान दिवस का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में डॉ. जगजीत सांगवान, उपमंडल एग्रीकल्चर ऑफिसर, कृषि एवम् किसान कल्याण विभाग,हिसार बतौर मुख्य अतिथि रहे एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुलदीप सिरोही, MKCO, इफको दिल्ली ने की । कार्यक्रम में श्री दयाराम, सरपंच खातीवास व श्री सोमेश, इफको कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्री साहिल, क्षेत्रीय अधिकारी, इफको झज्जर ने सभी किसान भाइयों का स्वागत करते हुए इफको की हरियाणा में चल रही गतिविधियों के साथ-साथ इफको के अन्य उत्पादों के के बारे में किसानों को अवगत कराया। श्री कुलदीप सिरोही जी ने इफको नैनो यूरिया तरल के फायदे किसान साथियों के साथ सांझा किए तथा बताया कि नैनो यूरिया तरल, परंपरागत यूरिया से क्यों बेहतर है और इसका इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।

इफको नैनो यूरिया तरल आत्मनिर्भर भारत में आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देने के लिए इफको की देन है जिसका 11000 किसानों के खेतो में इस्तेमाल करने के बाद यह पाया गया है कि 500 ml की बोतल 1 कट्टा यूरिया से ज्यादा पैदावार करने में सक्षम है। उन्होंने बताया जहा परम्परागत यूरिया जिसकी कीमत 266.50 रुपए प्रति थैला है जो किसान अदा करता हैं उसके अलावा उस पर भारी रकम की सब्सिडी होती है जो कि भारत सरकार द्वारा अदा की जाती है लेकिन नैनो यूरिया तरल बिना किसी अनुदान के परंपरागत यूरिया से 10 प्रतिशत सस्ता है जिसकी कीमत 240 रुपए प्रति 500 ml बोतल है तथा फसल में इसकी उपयौगिक दक्षता 85 से 90 प्रतिशत है जो परंपरागत यूरिया से अधिक कारगर है जिसकी उपयोगिक दक्षता केवल 25 प्रतिशत है बाकी 75 प्रतिशत भूमिगत जल व वातावरण प्रदूषित करता है।

नैनो यूरिया तरल का प्रयोग 4 ml प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर पत्तो पर छिड़काव द्वारा किया जाता है जिससे किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होता । उन्होंने इफको के अन्य उत्पाद सागरिका, जैव उर्वरक, जल घुलनशील उर्वरकों के उपयोग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी किसान भाईयों के साथ साँझा की।

डॉ. जगजीत सांगवान जी ने मृदा परीक्षण व पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा करते हुए पराली प्रबंधन, बायो डी कम्पोज़र के माध्यम से खेत में सड़ाने व आधुनिक मशीनों स्ट्रा बेलर के माध्यम से इकठ्ठा कर बेचकर लाभ उठाने की सलाह दी।कार्यक्रम में श्री भूपेश जी ने इफको एम.सी. के उत्पादों के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में श्री साहिल, क्षेत्रीय अधिकारी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में 80 से अधिक किसान मौजूद रहे ।

Exit mobile version