Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खाटू श्याम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान ले ये जरूरी खबर, इस दिन दर्शन रहेंगे बंद

हारे का सहारा बाबा श्याम का पावन सिंजारा पर्व इस वर्ष 30 मार्च को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में श्याम प्रभु की विशेष सेवा, पूजा और भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए, श्री श्याम मंदिर कमेटी ने घोषणा की है कि 30 मार्च को दिन में 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे, जिसके कारण श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात 10 बजे से लेकर 30 मार्च की शाम 5 बजे तक मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक अनुष्ठान होगा। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि लखदातार के श्रृंगार और पूजा में कोई बाधा न हो, इसलिए इस अवधि में आम दर्शन स्थगित रहेंगे। श्रद्धालु 30 मार्च की शाम 5 बजे के बाद ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे अपने कार्यक्रम इस प्रकार बनाएं कि दर्शन बंद अवधि में असुविधा या इंतजार का सामना न करना पड़े। भक्तों को मंदिर प्रशासन के नियमों और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि खाटू श्याम मंदिर में अमावस्या, दीपावली, होली, वार्षिक मेले और अन्य विशेष पर्वों पर विशेष सेवा-पूजा आयोजित की जाती है। ऐसे अवसरों पर मंदिर में लगभग 20 घंटे तक दर्शन बंद रखे जाते हैं, ताकि बाबा श्याम की सेवा-पूजा निर्विघ्न संपन्न हो सके।

Exit mobile version