Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बार- बार जा रहे हो टॉयलेट तो समझो बढ़ गया है शुगर, दिन में इतनी बार पेशाब आना नहीं है नॉर्मल

डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित लोगों को नॉन-डायबेटिक व्यक्तियों की तुलना में अधिक बार पेशाब जाने की इच्छा होती है। यह इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है, खासकर अगर आप दिन में 7–10 बार से ज्यादा पेशाब कर रहे हैं, या रात में बार-बार पेशाब के कारण नींद टूटती है तो यह चेतावनी हो सकती है। चलिए जानते हैं क्यों आती है ये परेशानी क्या है इससे बचने का तरीका।

ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी पर असर पड़ता है। जब शरीर में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा होता है, तो किडनी उसे पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। शरीर से ग्लूकोज पेशाब के जरिए निकलता है, जिससे पानी की मात्रा भी ज्यादा निकलती है।

-बार-बार पेशाब आना (दिन-रात)

-ज्यादा प्यास लगना

-भूख अधिक लगना लेकिन वजन कम होना

-थकान महसूस होना

-धुंधली दृष्टि

ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं: फास्टिंग, पोस्टप्रांडियल और HbA1c जांच

यूरीन टेस्ट भी करवाएं: इंफेक्शन या कीटोन जांचने के लिए

डॉक्टर से मिलें : यदि बार-बार पेशाब की समस्या बनी रहती है

संतुलित भोजन लें जैसे कम कार्ब, ज्यादा फाइबर आदि। नियमित रूप से व्यायाम करें और समय पर दवा या इंसुलिन लें। रात्रि में बहुत अधिक तरल पदार्थ लेने से बचें। अगर आप 7–10 बार से ज्यादा पेशाब करते हैं और अन्य लक्षण भी हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Exit mobile version