आज दिनाँक 8-10-25 को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी रोहतक डिपो की मिटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान जगदीप लाठर ने की । और मिटिंग का संचालन अमित महराणा ने किया । मिटिंग में तालमेल कमेटी में शामिल सभी यूनियनो के डिपो प्रधान सुमेश कुण्डु, सुरेश नहरा, मन्जीत कारोर, सन्दीप सिंघवा , नरेश सिवाच, राजेश पंघाल, गिरीराज , सन्दीप खोखर, जोगेन्द्र ढुल ने भाग लिया । जगदीप लाठर , दिनेश हुड्डा , ओम डाबोधा . ने बताया कि रोहतक डिपो में चालक परिचालको को किलोमीटर बढ़ाने के नाम पर शोषण किया जा रहा है । चालक परिचालको पर नाजायज रिक्वरियाँ की जा रही है । कार्यशाखा द्वारा चालक परिचालको का शोषण किया जा रहा है । बस स्टैण्ड पर परिवहन समिति की बसो को बिना समय सारिणी के चलाया जा रहा है। बस स्टैण्ड पर अवैध स्टाल लगे हुए है पार्क । की सफाई नही है। यूनियन नेताओ ने बताया कि24 सितम्बर को महाप्रबंधक को कर्मचारियो की मांग व समस्याओ के समाधान के लिए माँग पत्र गया था । और 15 अक्तूबर तक माँगो को हल करने के लिए महाप्रबंधक को समय दिया गया था यदि 15 अक्तूबर तक कर्मचारियों की माँगे पूरी नही होती है तो तालमेल कमेटी 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक तालमेल कमेटी महाप्रबंधक के खिलाफ धरना देगी जिसकी पूर्ण रूप से महाप्रबंधक की होगी ।
जारी कर्त्ता :- अमित महराणा
15 अक्तूबर तक कर्मचारियो की मांगे पूरी नही हुई तो 16 को देंगे महाप्रबंधक के खिलाफ धरना :- तालमेल कमेटी

