Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इलेक्शन आए पास तो सबको याद आए बुजुर्ग: डिप्टी सीएम दुष्यंत बोले हमारे 10 MLA तो बढ़ाई 750, 50 होंगे तो 5 हजार करेंगे;पेंशन बढ़ाने का सब लेना चाहते क्रेडिट

हरियाणा में बेशक ही जननायक जनता पार्टी (JJP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर सरकार चला रही हो, लेकिन डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला अच्छे कामों का क्रेडिट लेने की होड़ में जुटे हुए हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इन दिनों बुढ़ापा पेंशन का क्रेडिट लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह यहां तक कह चुके हैं कि अभी जजपा के 10 विधायक हैं तो बुढ़ापा पेंशन 750 रुपए तक बढ़ा दी है, जब 50 MLA होंगे तो पेंशन 5 हजार रुपए हो जाएगी।

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बुढ़ापा पेंशन बढ़ाए जाने का क्रेडिट लेने की बड़ी वजह भी है। हरियाणा में 2022 में 17.45 लाख पेंशन लेने वाले बुजुर्गों की संख्या दर्ज की गई थी। तीन सालों के आंकड़ों की बात करें तो हर माह राज्य में 12 हजार वृद्धों को बुढ़ापा पेंशन से जोड़ा गया है।

CM ने बजट में रखे 1300 करोड़ राज्य में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में 250 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी की सीएम मनोहर लाल बजट में घोषणा कर चुके हैं। अब प्रदेश में मिलने वाली 2500 रुपए से बढ़ाकर 2750 रुपए की गई है। बढ़ी हुई पेंशन का लाभ प्रदेश के लाभार्थियों को 1 अप्रैल से मिलना शुरू होगा। पेंशन के लिए बजट में 1300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी गठबंधन पर अपना बयान दे चुके हैं। हाल ही में उनसे पूछे गए एक सवाल में उन्होंने जवाब दिया है कि यह रिश्तों का दौर बना रहे, अच्छे बने रहें यही मेरी कामना है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गठबंधन को लेकर सार्वजनिक मंच पर लगातार बयान देते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर बयान दिया है, जो काफी वायरल रहा।

Exit mobile version