Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दर्दनाक हादसा: सैर पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, भाई तलाशता रहा… घर नहीं लौटा

रोहतक: गांव हसनगढ़ निवासी करीब 44 वर्षीय नितेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। नितेश सुबह करीब 3 बजे घर से सैर के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसका बड़ा भाई नवीन उसे तलाशने निकला। नवीन को नितेश NH-334B पर निर्मल ढाबे के पास सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला। वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, नितेश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नितेश चार भाइयों और एक बहन में से एक था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version