Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद HSVP के प्रशासक बने IAS नीरज…सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले


हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों में कई विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल में फरीदाबाद को सबसे बड़ी प्रशासनिक मजबूती मिली है।

सरकार ने IAS नीरज को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद नियुक्त किया है। इसके साथ ही सरकार ने फरीदाबाद में HSVP प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट के पद को IAS (सीनियर स्केल) के बराबर दर्जा भी दिया है। इससे इन पदों का प्रशासनिक महत्व और बढ़ गया है।

सरकार ने चार महत्वपूर्ण पदों को IAS स्तर का दर्जा दिया है। इनमें HSVP प्रशासक फरीदाबाद, अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट फरीदाबाद, नगर निगम करनाल के आयुक्त और हिसार के जिला नगर आयुक्त के पद शामिल हैं।

इसके अलावा रोहतक मंडल को नई कमिश्नर मिली हैं। IAS मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं IAS प्रभजोत सिंह को हरियाणा राज्य परिवहन का महानिदेशक, IAS वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव तथा IFS एस. नारायणन को पर्यावरण एवं वन विभाग का महानिदेशक और सचिव बनाया गया है।

HCS अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त गुरुग्राम, मनीष कुमार यादव को एसडीएम गुहला, गुरविंदर सिंह को एसडीएम पिहोवा, सपना यादव को संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम तथा सुरेश को सिटी मजिस्ट्रेट करनाल नियुक्त किया गया है।

वहीं HCS अधिकारी शशि वसुंधरा के नए पदस्थापन के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version