डॉ. विवेक जोशी के चुनाव आयुक्त बनने के बाद हरियाणा सरकार ने सीनियॉरिटी में नंबर-3 IAS अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव (CS) बना दिया है। इसे लेकर बुधवार देर रात ऑर्डर जारी कर दिए गए।

रस्तोगी 1990 बैच के IAS हैं। प्रदेश में CS बनने की रेस में सबसे सीनियर सुधीर राजपाल थे और नंबर-2 पर सुमिता मिश्रा थीं, लेकिन सरकार ने रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया है।

हरियाणा सरकार में परंपरा रही है कि फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू (FCR) को ही मुख्य सचिव बनाया जाता है। इस बार भी यही हुआ। सरकार ने रस्तोगी को वित्त विभाग के ACS का अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। वह लंबे समय से इस विभाग में तैनात हैं। वह प्लानिंग कोआर्डिनेशन के प्रभारी सचिव भी वही रहेंगे। आज वह मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल सकते हैं और 30 जून को रिटायर होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!