Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“एनकाउंटर का डर लगा”—नए VIDEO से दुष्यंत चौटाला विवाद में मचा हड़कंप

हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में विवाद और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले में जननायक जनता पार्टी ने एक CCTV वीडियो जारी किया है। 17 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर CIA इंचार्ज पवन कुमार हाथ में पिस्तौल लेकर जजपा के हिसार हलका प्रधान रवि आहुजा के घर में दाखिल होते दिख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रवि आहुजा ने कहा कि मैं आम व्यापारी हूं। न मेरे खिलाफ केस, न FIR, न शिकायत। फिर भी रात को पिस्टल में गोलियां भरकर मेरे घर में पुलिस घुसी। ऐसा लगा एनकाउंटर करने वाले हैं। मेरे ऊपर बंदूक तानने वाला वही पवन कुमार, जिसने फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी में दिनदहाड़े सड़क पर गुंडागर्दी दिखाई।

दुष्यंत चौटाला ने रवि आहुजा की पोस्ट को शेयर कर लिखा- “हरियाणा के हालात देखिए। एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है। उस व्यक्ति पर आज तक कोई पर्चा नहीं है। ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए? हरियाणा सरकार से तो बिल्कुल भी नहीं।

Exit mobile version