Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

न मैं सरकार में हूं न कोई मंत्री; लेकिन लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नौटंकी व हास्यास्पद हरकतें कर रहे- मनीष ग्रोवर

रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज मैं सरकार में नहीं हूं। ना ही विधायक हूं और ना ही मंत्री हूँ। मैंने वर्ष 2014 से 2019 तक रोहतक को अनेक सौगात देने का काम किया था। आज मुझ पर संगठन का दायित्व है और संगठन के लिए काम करता हूं। प्रदेश और रोहतक जिले में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता हूं। लोग मेरे घर आते हैं और मैं लोगों के घर जाता हूं, हम सब परिवार हैं। सुख और दुख के साथी हैं। मेरी कोशिश रहती है कि चुनाव हारने के बाद भी में लोगों के काम करवा सकूं। इसके लिए लड़ता हूं, डटता हूं और दिन-रात व्यस्त रहता हूं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों में, दूसरों के बहकावे में, अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए तरह-तरह की नौटंकी व हास्यास्पद हरकतें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मैं आज विधायक होता, मंत्री होता और लोग मेरा पुतला फूंकते तो मुझे समझ में आता, लेकिन आज मुझे उनकी इन हरकतों पर हंसी आती है। आज मैं ना विधायक, ना मंत्री हूं लेकिन मेरे कुछ चाहने वाले मेरी फोटो लगाकर प्रदर्शन करते हैं। मेरा कर्म क्षेत्र वैसे तो पूरा हरियाणा है, लेकिन मेरी अपनी कर्मभूमि रोहतक विधानसभा है। कुछ लोग कलानौर विधानसभा के क्षेत्र में कभी पानी में फोटो डालते हैं तो कुछ लोग शब्दों से प्रेम दिखाते हैं।

ग्रोवर ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि प्रभु, मेरे ऐसे सभी शुभचिंतकों को सद्बुद्धि दें। वैसे जवाब मौजूदा जिम्मेदारों को देना होता है, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को देना होता है। उनकी जवाबदेही बनती है। बावजूद इसके में भले ही चुनाव हार गया हूँ, लेकिन रोहतक मेरा अपना परिवार है। रोहतक का हर घर मेरा अपना है। में उनके परिवार का सदस्य हूँ। मैं उनके लिए सदा संघर्ष करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा।

ग्रोवर ने कहा कि मेरे शुभचिंतक अगर यह सोचते हैं कि पुतले फूंकने से, अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल से, फ़ोटो के साथ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से मेरे कदम रुक जाएंगे। मेरा हौसला टूट जाएगा, वह लोग बड़ी गलतफहमी में हैं।

मनीष कुमार ग्रोवर अपने संगठन के लिए बना है। अपने कार्यकर्ताओं के लिए बना है और अपने रोहतक के लिए बना है। मैं सदैव कहता हूं कि मेरे लिए राष्ट्र और मेरा संगठन सर्वोपरि हैं। मैं कभी किसी को नहीं छोड़ता, लोग अपने निजी स्वार्थ में मुझे भले ही छोड़ दें। मैं सदा आगे बढ़कर काम करने वाला व्यक्ति रहा हूं और अंतिम सांस तक काम करता रहूंगा।

Exit mobile version