Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहा हूं, उसके बदले कैश दे देना- ममेरा भाई बन ठगे 2.77 लाख

रोहतक के गांव समचाना निवासी अकाउंटेंट से ममेरा भाई बनकर 2.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। फोन पर सामने वाले ने उससे ममेरा भाई बनकर बात की और कहा कि आपके अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहा हूं। उसके बदले कैश दे देना। विश्वास में आने के बाद अकाउंटेंट ने हामी भरी और लिंक भेजकर ठगी की। जब अकाउंटेंट वापस घर पहुंचा तो इस ठगी का शिकार होने का पता लगा। इसके बाद मामले की शिकायत दी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव समचाना निवासी जगमेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहादुरगढ़ में अकाउंटेंट है। 19 जुलाई को उसके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन पर सामने वाले ने उसकी मां से बातचीत की और घर परिवार के बारे में जानकारी लेते हुए जगमेंद्र का फोन नंबर लिया। इसके बाद आरोपी ने जगमेंद्र के फोन पर कॉल की और कहा कि वह मामा का लड़का बोल रहा है। आरोपी ने जगमेंद्र से कहा कि उसकी घर पर बात हो गई है और उसका नंबर दिया है। जिसके बाद आरोपी विश्वास में लेते हुए कहा कि उसके दोस्त पैसों का लेनदेन करता है। वह आपके खाते में पैसे डालेगा और उसे नकद पैसे दे देना। जिस पर जगमेंद्र ने हामी भर दी।जगमेंद्र ने कहा कि इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया और गूगल पे पर खाता चेक करने के लिए पहले एक रुपए का लिंक डाला। लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते में रुपया आने की बजाय कट गया। जब फोन पर बात की तो दोबारा से दो रुपए डाल दिए। इसके बाद 20 हजार का लिंक भेजा और खाते से 20 हजार रुपये कट गए, जब बात की तो उसने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण हुआ है। दूसरा लिंक 40 हजार का भेजा, जिस पर क्लिक करते हुए 40 हजार रुपये कट गए। बाद में 39999 रुपये का लिंक भेजा तो रुपये कट गए।जगमेंद्र ने कहा कि अकाउंट की लिमिट पूरी होने के बाद उसने डेबिट कार्ड का लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते किया तो 98157 रुपये कट गए। वहीं दूसरी बार लिंक भेजने पर 79157 रुपये कट गए। आरोपी ने कुल 2 लाख 77 हजार 313 रुपये की ठगी की है।

जब अकाउंट से रुपए कटने के बाद जगमेंद्र घर गया तो उसे ठगी का पता चला। जब घरवालों से बात की तो उन्होंने भी बताया कि एक फोन आया था और उसका नंबर लिया था। इसके बाद मामले की शिकायत ऑनलाइन नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस 22 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version