Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति ने पत्नी को सिर में मारी गोली: हालत गंभीर, PGI भर्ती- आरोपी मौके से फरार

रोहतक के गांव बलियाना में आपसी झगड़े के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

घायल की पहचान गांव बलियाना निवासी 31 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मोनिका गुरुवार को अपने घर पर थी। इस दौरान उसका अपने पति विनोद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

जिसके चलते विनोद ने मोनिका को गोली मार दी। जो सीधे मोनिका के सिर में जा लगी और मोनिका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। आरोपी पति वहां से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मोनिका को उपचार के लिए रोहतक PGI ले गए। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग के मुताबिक गांव बलियाना में फायरिंग की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार बलियाना निवासी मोनिका को उसके पति विनोद ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Exit mobile version