Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति ने पत्नी को चाकू से किया जानलेवा हमला:शराब के नशे में पति ने सोते हुए किए वार;घायल हुई पत्नी ,पुलिस ने किया मामला दर्ज़

रोहतक में पति ने पत्नी को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब पत्नी घर में सो रही थी। पति शराब के नशे में आया और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने के प्रयास में चाकू गर्दन पर लगने की बजाय हाथ व चेहरे पर लग गया। जिसके कारण पत्नी घायल हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव गरनावठी निवासी ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले टिंकू के साथ हुई थी। उसका पति टिंकू शराब का आदी है और शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही हैं, लेकिन उनका पति प्रताड़ित करता रहता है।उसने आरोप लगाया कि करीब तीन-चार महीने पहले भी उसके पति ने मारपीट की थी। जिसके कारण वह अपने मायके में रहती है। अब वह अपने बच्चों के दस्तावेज लेने के लिए ससुराल गई। जब वह रात को अपनी ससुराल में सो रही थी तो उसका पति आया। जो शराब के नशे में था और हाथ में एक बड़ा चाकू लिए हुए था।

ममता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने आते ही गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जब बचने का प्रयास किया तो चाकू चेहरे पर जा लगा और गर्दन बच गई। लेकिन चाकू से हमला करने के कारण हाथ व उंगलियों पर भी चोटें आई। महिला ने बचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ऊपर सो रही उसकी बहन नीचे आ गई और उसे बचाया।इसके बाद आरोपी पति जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लेकर वहां से चला गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति टिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version