गोहाना में खटीक बस्ती में नवविवाहिता की उसके पति ने तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। पति उसके चरित्र पर शक करता था। सास जब गोहाना में रैली में गई तो वारदात को अंजाम दिया। सास घर लौटी तो उसे वारदात का पता चला।

नवविवाहिता को लहूलुहान हालात में मिलने पर स्वजन और पड़ोसी उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

खटीक बस्ती के शिक्षा ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का आशकरण उर्फ बिट्टू लगभग पांच साल पहले कुंडली में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर उसने उत्तरप्रदेश में फैजाबाद की रुकिया उर्फ पूजा से शादी की थी। पूजा भी फैक्ट्री में काम करती थी। उनका दो वर्ष का बेटा कार्तिक है। दोनों लगभग एक सप्ताह पहले गोहाना में अपने घर आए थे।

बिट्टू शराब पीने का आदी है और वह अपनी पत्नी पूजा के चरित्र पर शक करता है। बिट्टू ने रविवार सुबह ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। वह बिट्टू और पूजा को घर पर छोड़कर गोहाना में सब्जी मंडी में भाजपा की रैली में चली गई। शिक्षा घर वापस आई तो पूजा घर में चारपाई पर लहूलुहान मिली। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पूजा को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए । वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शिक्षा ने पुलिस को बताया कि किसी के बहकावे में आकर बिट्टू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शहर थाना गोहाना की पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!