Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ में महिला ने किया सुसाइड; ग्राइंडर से खुद काटा गला; एयर इंडिया कर्मी की पत्नी थी मृतका

झज्जर के बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में मंगलवार सुबह एक महिला ने आत्महत्या कर ली। दो साल से डिप्रेशन से जूझ रही महिला ने घर में अकेले होने पर लकड़ी काटने वाले ग्राइंडर से अपना गला काट लिया। घटना के समय उसका पति जूस लेने बाहर गया हुआ था। गंभीर हालात में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और पड़ोस में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-9 सुबह 8 बजे की है। मृतका की पहचान रजनी के रूप में हुई है। जो बूपनिया गांव की रहने वाली है और हाल में वह अपने पति और बच्चों के साथ सेक्टर-9 के मकान नंबर 2478 में दूसरी मंजिल में रह रही थी। महिला के दो बच्चे हैं।

मृतका का पति राजीव एयर इंडिया में सीनियर एसोसिएट के तौर पर कार्यरत है। वह घटना के दौरान घर से बाहर था और महिला घर पर अकेली थी। वहीं बच्चे स्कूल में जा चुके थे। इसी दौरान महिला ने खुद की गर्दन लकड़ी काटने के ग्राइंडर से काट ली और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पति जब घर वापस आया तो उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को निजी अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। अगर कुछ भी संदिग्ध लगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version