Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पति बना हैवान- पत्नी को जलाया जिंदा; दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पूछा तो बोला- मांस भून रहा हूं, झांककर देखा तो…

पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।दरअसल आसनसोल में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं ,पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। पड़ोसी उसके घर गए तो कमरे में लाश जल रही थी।

पुलिस के अनुसार, आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी। गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा।

धुंए और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ. कुलदीप एसएस ने बताया, ‘पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​इनसे पूछताछ की जा रही है।’

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था। यह बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। यह सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

बताया जाता है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वह यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है।

Exit mobile version