पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 19.11.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव मोखरा में एक महिला की चोट मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान मीना पत्नी नरेश के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया की मीना की शादी वर्ष 2006 में नरेश पुत्र दीवान निवासी गांव मोखरा, जिला रोहतक के साथ हुई थी। मृतका के भाई अजय के कथन के आधार पर थाना बहुअकबरपुर में आरोपी नरेश व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 190, 191(3) 85 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वारदात का खुलासा:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश अपनी पत्नी मीना के साथ मारपीट करता था। दिनांक 19.11.2026 को आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। दिनांक 20.11.2026 को आरोपी नरेश पुत्र दिवान निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
रोहतक में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

