Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक के डेयरी मोहल्ला क्षेत्र में एक पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है।मृतकों की पहचान करीब 55 वर्षीय राजीव और उनकी पत्नी करीब 50 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई है। दंपति के दो बच्चे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शालिनी अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थीं, जबकि राजीव रोहतक के डेयरी मोहल्ला स्थित अपने घर में अकेले रह रहे थे।बताया जा रहा है कि शालिनी किसी कार्य से रोहतक आई थीं। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Exit mobile version