रोहतक पुलिस की टीम ने उतर प्रदेश निवासी प्रिंयका की हत्या की वारदात मे फरार चल रहे 05 हजार रुपये इनामी आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 24.11.2025 को पुलिस को सुचना मिली की मायना पुल के पास जेएलएन नहर के साथ बने कच्चे रास्ता मे किसी अज्ञात महिला की डेडबाडी पडी हुई है। महिला के माथे मे गोली मारकर हत्या कि गई है। पुलिस टीम ने तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु की। प्रवीन निवासी मायना की शिकायत के आधार पर हत्या की धारओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। मृतका की लाश के शिनाकत के प्रयास किये गये। दिनांक 27.11.2025 को मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी राजीव निवासी उतर प्रदेश के रुप मे हुई।
मामले की जांच स.उप.नि मन्जीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 24.08.2026 को आरोपी राजीव कुमार पुत्र रामभूरत निवासी गाव रुपाईपुर जिला आजमगढ उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दिल्ली, आजमगढ व अयोध्या मे रहकर फरारी काटी है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- राजीव कुमार पुत्र रामभूरत निवासी गाव रुपाईपुर जिला आजमगढ उतर प्रदेश।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 516 दिनांक 24.11.2025 धारा 103(1) बीएनएस एवंम शस्त्र अधिनियम थाना शिवाजी कालोनी रोहतक

