Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म ; आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। जिले में एक प्रवासी मजदूर ने डेढ़ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंची तो वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने छापामारी करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया। सेक्टर 27 पुलिस थाना मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के एक मजदूर ने बताया कि वह परिवार में साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी डेढ़ साल की बेटी गली में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला प्रवासी मजदूर रजनीश उसे उठा कर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वे कमरे में पहुंचे तो रजनीश उनको धक्का देकर भाग गया।

बच्ची की हालत देखकर वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version