रोहतक में 2 बच्चों के पिता से मारपीट व कुकर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें गांव के ही व्यक्ति ने पहले पीड़ित के साथ मारपीट की और सिर में ईंट मारकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में ही आरोपी ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब वह होश में आया तो वारदात का पता चला।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बेटे हैं। 29 जनवरी की रात को करीब 9 बजे वह गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति आया। जो उसे घुमाने के लिए गांव के कुएं की तरफ लेकर गया। वहां पर जाते ही आरोपी ने लात-घुसों से मारपीट करना आरंभ कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट करने के कारण वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया। उसे सोमवार को सुबह होश आया। होश में आने के बाद वह घायल अवस्था में पड़ा था।
पीड़ित ने कहा कि उसके शरीर के निचले हिस्से के कपड़े निकले हुए थे। जिससे पूरा शक है कि आरोपी ने उसे बेहोश करके गलत कार्य किया है। इसके बाद गांव का ही एक व्यक्ति मोटरसाइकिल उसे उपचार के अस्पताल में लेकर गया। वहीं चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।
फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगी।
