बेटी ये दुनिआ तेरी काबिल नहीं। हरियाणा में एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। हिसार के स्याहड़वा पंप हाउस से डायपर पहने नवजात बच्ची का शव मिला है। शव सिवानी नहर परियोजना के पंप में फंसा था। यहां नहर में लगे जाल की सफाई करते समय कर्मचारी की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर ईएएसआई जसवीर मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिवानी नहर परियोजना पंप हाउस नंबर स्याहड़वा गांव में मैकेनिकल हेल्पर के पद पर कार्यरत प्रतीक कुमार निवासी सातरोड़ कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्टूबर को नहर की वह ड्यूटी पर तैनात था। नहर की सफाई की जा रही थी। सफाई के वक्त एक अज्ञात शिशु का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसको बाहर निकाल कर चेक किया गया तो वह नवजात बच्ची थी। शव 6 से 7 दिन पुराना लग रहा था। जिस कारण सिर व चेहरा गला सड़ा हुआ और हड्डी निकली हुई थी।डायपर पहना हुआ था।
प्रतीक ने बताया कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद ही नहर में फेंक दिया। ताकि उसकी मौत हो जाए और किसी को इसके जन्म का पता ना चले। प्रतीक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 315 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

