इन दिनों सोशल मीडिया पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है, जिसमें दो पुरुष एक महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं जबकि लड़की का मंगेतर उन्हें जाने देने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में, साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कैसे आरोपी महिला को बार-बार अनुरोध करने के बावजूद छोड़ता नहीं है, उसे जबरदस्ती पकड़ लेता है।
वहीं, आरोपी के दोस्त ने पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जोकि अब सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद नागरिकों ने इसे ‘महिला के अधिकार पर हमला’ के रूप में निंदा की है। घटना के बीच मे आप देख सकते है कि कैसे पीड़िता के मंगेतर ने उस व्यक्ति से उन्हें रिहा करने की भीख मांगी, लेकिन उसे पहले आरोपी के पैर छूने के लिए कहा गया। मंगेतर के पैरों पर लेटकर अनुरोध करने के बाद दोनों ने युगल जोड़े को जाने दिया।
प्रयागराज पुलिस ने वीडियो को आधार मानकर मामले में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जांच के बाद तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

