हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 18 व 19 दिसंबर को होने वाली HTET यानी हरियाणा टीचर लिजीबल्टी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदकों के लिए गृह-जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 18 दिसंबर को इवनिंग सत्र में PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए, 19 को सुबह के सत्र में TGT यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए और इवनिंग सत्र में PRT यानी प्राइमरी टीचर के लिए परीक्षा होगी।
पात्रों को दिशा निर्देश जारी करते हुए एडमिट कार्ड की दो रंगीन कॉपी निकालनी होगी। इसमें एक सेंटर कॉपी और दूसरी कैंडिडेट कॉपी होगी। इन पर आवेदन के समय दी ऑरिजनल फोटो लगानी होगी। मास्क के बिना केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। पात्र को ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाना होगा। गहनों व इलेक्ट्रोनिक सामानों के लाने पर पाबंदी रहेगी।
150 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में 150 प्रश्न ही दिए जाएंगे। इनमें से पास होने के लिए 60 फीसदी यानी 90 अंक लेने अनिवार्य किए गए हैं। SC&ST को 5 फीसदी अंकों की छूट दी गई है। उन्हें 55 फीसदी यानी 83 अंक लेने होंगे।
PRT की परीक्षा 19 दिसंबर को इवनिंग सत्र में होगाी। इसके लिए दोपहर 12:50 बजे से प्रवेश शुरू होगा। दो बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 3 बजे से 5:30 बजे तक पेपर होगा। 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। PRT में परीक्षा को पांच भागों में बांटा गया है। सभी भागों में 30 प्रश्न होंगे। इनमें बाल विज्ञान एवं साइकोलॉजी, हिंदी व अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, जीके-जीए व सांख्यायिक ज्ञान को शामिल किया है।
TGT की परीक्षा 19 दिसंबर को मोर्निंग सत्र में होगाी। इसके लिए सुबह 7:50 बजे से प्रवेश शुरू होगा। 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 10 बजे से 12:30 बजे तक पेपर होगा। 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। TGT में परीक्षा को 4 भागों में बांटा गया है। इनमें संबंधित विषय के लिए 60 प्रश्न बाकी तीन के लिए 30-30 प्रश्न तय किए हैं। इनमें बाल विज्ञान एवं साइकोलॉजी, हिंदी व अंग्रेजी, जीके-जीए व सांख्यायिक ज्ञान को शामिल किया है।
PGT की परीक्षा 18 दिसंबर को इवनिंग सत्र में होगाी। इसके लिए दोपहर 12:50 बजे से प्रवेश शुरू होगा। दो बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 3 बजे से 5:30 बजे तक पेपर होगा। 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। PGT में परीक्षा को 4 भागों में बांटा गया है। इनमें संबंधित विषय के लिए 60 प्रश्न बाकी तीन के लिए 30-30 प्रश्न तय किए हैं। इनमें बाल विज्ञान एवं साइकोलॉजी, हिंदी व अंग्रेजी, जीके-जीए व सांख्यायिक ज्ञान को शामिल किया है।

