Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HTET 2025 का शेड्यूल जारी! 4-5 जुलाई को होगी परीक्षा, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) के आयोजन की तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा के मुताबिक 4 जुलाई को एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा सायं 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को दो स्तरों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना बुलेटिन (इन्फॉर्मेशन बुलेटिन) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा के नियम, दिशा-निर्देश, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एचटेट-2025 से जुड़ी नवीनतम जानकारी, अपडेट और आवश्यक निर्देशों के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version